किशोरिका साइंस एक्टिविटी एंड वुमन अवेयरनेस सोसायटी बच्चों तथा आम लोगों में वैज्ञानिक चेतना को जाग्रत करने के लिये निरंतर प्रयत्नशील है। सोसायटी का उद्देश्य ग्रामीण, आदिवासी विकासखंडों तथा निम्न साक्षरता वाले क्षेत्रों के समाज में किशोरियों एवं महिलाओं को विशेष लक्ष्य मानते हुए वैज्ञानिक तार्किक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित एवं प्रचारित करना है।
विज्ञान शिक्षा के सरलीकरण का राष्ट्रीय संकल्प
देश को विज्ञान में आगे लाने के लिये बच्चों के मन में विज्ञान शिक्षा के प्रति व्याप्त भय को दूर करना जरूरी है। इसके लिये किशोरिका साइंस एक्टिविटी एंड वुमन अवेयरनेस सोसायटी द्वारा विज्ञान शिक्षा के सरलीकरण एवं रुचि बढ़ाने के लिये अनेक प्रयास किये जा रहे हैं।
हमारा मानना है कि जब तक विज्ञान आम जनजीवन और ग्रामीण अंचलों तक उनकी मातृभाषा और सुलभ प्रयोगों के माध्यम से नहीं पहुंचेगा, तब तक समाज से अंधविश्वास और कुरीतियों का संपूर्ण उन्मूलन संभव नहीं हो सकता।
वैज्ञानिकों एवं संस्थानों का व्यापक नेटवर्क
किशोरिका से देश के अनेक प्रतिष्ठित वैज्ञानिक, विज्ञान संचारक एवं वैज्ञानिक संस्थान एक नेटवर्क के रूप में जुड़े हैं। इनके माध्यम से वैज्ञानिक जागरूकता के इस अभियान को अधिक प्रभावपूर्ण तरीके से किया जा सक रहा है।
प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त शिक्षकों का मार्गदर्शन
किशोरिका साइंस एक्टिविटी एंड वुमन अवेयरनेस सोसायटी एक स्वयंसेवी संस्था है, जिसमें राज्यपाल तथा राष्ट्रपति सम्मान, नवाचारी विज्ञान शिक्षक पुरस्कार तथा राज्य स्तरीय श्रेष्ठ विज्ञान संचारक सम्मान प्राप्त शिक्षकों तथा महिलाओं का मार्गदर्शन मिल रहा है। ये शिक्षक ग्रामीण क्षेत्रों तथा आदिवासी विकासखंडों में ही कार्यरत हैं।
अखिल भारतीय कार्यक्षेत्र (Pan-India Jurisdiction)
संस्था मध्य प्रदेश सोसायटी रजिस्ट्रेशन एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत होने के साथ ही इसका विधिक कार्यक्षेत्र संपूर्ण भारत है, जिससे पूरे देश में वैज्ञानिक चेतना के कार्यक्रम क्रियान्वित किए जाते हैं।