किशोरिका साइंस एक्टिविटी एंड वुमन अवेयरनेस सोसायटी बच्चों तथा आम लोगों में वैज्ञानिक चेतना को जाग्रत करने के लिये प्रयत्नशील है। सोसायटी का उद्देश्य ग्रामीण, आदिवासी विकासखंडों तथा निम्न साक्षरता वाले क्षेत्रों में किशोरियों एवं महिलाओं को विशेष लक्ष्य मानते हुए वैज्ञानिक तार्किक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित एवं प्रचारित करना है।
देश को विज्ञान में आगे लाने के लिये बच्चों के मन में विज्ञान शिक्षा के प्रति व्याप्त भय को दूर करना जरूरी है। इसके लिये संस्था द्वारा विज्ञान शिक्षा के सरलीकरण एवं रुचि बढ़ाने के लिये अनेक प्रयास किये जा रहे हैं।
वैज्ञानिकों एवं संस्थानों का वृहद नेटवर्क
देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक, विज्ञान संचारक एवं वैज्ञानिक संस्थान एक नेटवर्क के रूप में जुड़े हैं।
राज्यपाल एवं राष्ट्रपति सम्मानित शिक्षकों का मार्गदर्शन
नवाचारी विज्ञान शिक्षक पुरस्कार एवं राज्य स्तरीय श्रेष्ठ विज्ञान संचारक सम्मान प्राप्त शिक्षकों का सतत सानिध्य।